ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / विपक्षी एकता की बैठक के बाद अमित शाह का बिहार दौरा, लखीसराय में...

विपक्षी एकता की बैठक के बाद अमित शाह का बिहार दौरा, लखीसराय में करेंगे जनसभा को संबोधित

23-Jun-2023 12:00 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में आज विपक्षी दलों की बैठक हो रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए देशभर के 15 विपक्षी दलों नेता पटना पहुंच रहे हैं। ये तमाम नेता आज दोपहर सीएम आवास पर बैठक कर वन टू वन फार्मूला तय करेगी।इसके बाद तमाम विपक्षी दल तय एजेंडों पर काम करेंगे। वहीं, इस बैठक के महज एक सप्ताह बाद केंद्रीय गृह मंत्री का भी बिहार दौरा तय हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 जून को लखीसराय आ रहे हैं। 


दरअसल, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आगमन की सूचना देते हुए कहा कि, 29 जून को गृहमंत्री अमित शाह लखीसराय आएंगे। अमित शाह बिहार के विकास को लेकर लखीसराय आएंगे, जहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर पार्टी के तरफ से जोर -शोर से तैयारी की जा रही है। हालांकि अमित शाह की सभा कहां होगी, वह जगह अभी तक तय नहीं हुई है। 


मालूम हो कि, बीजेपी इस बार बिहार के लिए सबसे अधिक चिंतित इसलिए है कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव उसके लिए काफी आसान रहे। लेकिन, इस बार के चुनाव में इन्हें कड़ी चुनौती मिलने वाली है। अगस्त 2022 में नीतीश कुमार द्वारा भाजपा से नाता तोड़ने के बाद उनकी पार्टी राज्य की सत्ता से बाहर हो गई थी, जिसके बाद राज्य में गठबंधन सरकार का अंत हो गया। ऐसे में नौ महीने में शाह की यह राज्य की पांचवीं यात्रा है।


इधर, राजधानी पटना में आज गैर भाजपा दलों का महाबैठक होने वाला है। यह बैठक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में आयोजित करवाई जा रही है। इस दौरान विपक्ष एकजुट होकर एनडीए का मुकाबला करने पर सहमति बनाएगी और देश को एक नया सियासी समीकरण देने की कोशिश में लग जाएगी। परस्पर विरोधी और सामान विचारधारा के दलों का यह समीकरण अगर बना तो फिर एनडीए के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में कड़ी टक्कर मिलने वाली है। इस दौरान तय किया जाना है कि बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दल वन एजेंस्ट वन पॉलिसी पर कैसे काम करेगा।