खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
24-Jun-2023 12:21 PM
By First Bihar
PATNA : विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के बाद तेजस्वी यादव अब दिल्ली रवाना हो गए हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि- बिहार की धरती ज्ञान की धरती है। बिहार की धरती लोकतंत्र की जननी है। बिहार की धरती पर बड़े बड़े लोगों ने बड़े बड़े आंदोलन किए हैं। इसके आलावा केजरीवाल की नराजगी पर उन्होंने कहा कि, कहीं कोई नाराजगी नहीं है।
दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को किसी कार्य को लेकर विदेश दौरा करना है। इस लिहाजा वो दिल्ली रवाना हुए हैं। इस बीच तेजस्वी यादव से बीते कल हुए विपक्षी एकता की मीटिंग को लेकर सवाल किया गया तो इन्होंने कहा कि - कल ऐतिहासिक बैठक हुई है। बिहार की धरती ज्ञान की धरती है, यह धरती लोकतंत्र की जननी है और यहां से शुरू हुए बड़े-बड़े आंदोलन के जरिए बहुत बड़े परिवर्तन हुआ हो। यहां से ही इमरजेंसी के खिलाफ जेपी ने जो मूवमेंट किया था उससे बड़ा असर हुआ था।
इसके आलावा उन्होंने कहा कि, पटना में इतनी बड़ी बैठक हुई। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक विपक्ष के सभी बड़े नेता एकमत हो करके भाजपा के खिलाफ आने की बात कही है। यहां कोई भी अपने हित की बात नहीं कर रहा है बल्कि जनता की मांग पर हमलोग एकजुट हुए हैं। अब देश की जनता मोदी जी पर बात नहीं करना चाहती है। लेकिन इस बार का लोकसभा का चुनाव नेता नहीं जनता का चुनाव है। यह कोई विशेष व्यक्ति का चुनाव नहीं है। इस बार देशवासी के मुद्दे पर चुनाव होगा।
इसके आलावा जब तेजस्वी से यह सवाल किया गया कि, विपक्षी बैठक के बाद ही अरविंद केजरीवाल नाराज नजर आ रहे हैं, इनको कैसे मनाया जाएगा। इसके जवाब में तेजस्वी ने कहा कि- कहीं कोई नाराजगी नहीं है। सारी बातें हो चुकी है। किसी को कुछ कहना नहीं है। बहुत ही अच्छा मीटिंग हुई है। इसकी अगली बैठक शामिल में होगी। उसके बाद कैसे क्या रणनीति बनेगी उस पर प्रोग्राम बनेगा। शिमला की बैठक में डिटेल बातें होंगी और उसके बाद सारी बातें सामने आएंगी।
इधर, विपक्ष की बैठक को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री के तरफ से उठाए गए सवालों और फोटो सेशन की बातों को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा क, यह काम तो वो लोग करते हैं। यह बात पूरे देश की जनता जानती है। उन लोगों का यही काम है और यही करें। हम लोग जनता के हित के लिए एकजुट हुए हैं और इस बार जनता उनको सबक सिखाएगी।