ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / विपक्ष की मीटिंग से पहले जेल जाएंगे तेजस्वी ! बोले ... सप्लीमेंट्री चार्जशीट...

विपक्ष की मीटिंग से पहले जेल जाएंगे तेजस्वी ! बोले ... सप्लीमेंट्री चार्जशीट से जोड़ा जाएगा मेरा नाम, एजेंसियों पर भी हो चूका है कब्ज़ा

14-Jun-2023 02:20 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में 23 जून को देश भर के तमाम विपक्षी दलों की बैठक होनी है। इस बैठक को लेकर बिहार में महागठबंधन में शामिल राजद और जदयू के तरफ से सभी तैयारियां की जा रही है। इससे पहले इस मीटिंग में शामिल होने वाली पार्टी डीएमके के नेता को ईडी ने अरेस्ट कर लिया है और उनसे लंबी पूछताछ की है। अब इसी मामले को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि - विपक्षी दलों की मीटिंग से पहले मेरे ऊपर भी एक्शन हो सकता है। 


ईडी के तरफ से डीएमके के नेता को अरेस्ट करने के मामले तेजस्वी यादव ने कहा कि -  हम तो शुरु से ही कहते रहे हैं कि जैसे-जैसे 23 जून का मीटिंग का समय हो रहा है। यह सब होगा ही। हम तो पहले हैं कहते रहे हैं कि देखिएगा अभी तक मेरा चार्जशीट में नाम नहीं है, लेकिन जिस हिसाब से देश में माहौल बन रहा है विपक्ष गोलबंद हो रहा है तो हो सकता है कि सप्लीमेंट्री चार्जशीट ला करके मेरा भी नाम जोड़ दिया जाए। जिस दिन से बिहार में हमारी सरकार बनी है उसी दिन से हम लोग कह रहे हैं कि लगातार ताबड़तोड़ भाजपा के लोग हमपर रेड मारेंगे। उसके बाद से खुद देख लीजिए कितना रेड पड़ा एजेंसियों को भी नहीं पता होगा कि हमारे यहां  कितनी बार उन्होंने रेड मारा है। कितनी बार जांच शुरू करके बंद कर दिया गया अब फिर वही कैश वही जाट यह लोग कर रहे हैं उन लोगों का वही काम है।


वहीं, मांझी के सरकार से बाहर होने के बाद लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि-  हमारी सरकार को लेकर क्या कहा है हमने सुना ही नहीं है। वह बड़े हैं कुछ भी कह सकते हैं। उनका तो हम लोग सम्मान करते ही थे। लेकिन काम हो रहा है या नहीं हो रहा है इसका आकलन ढंग से किया जाए तो पूरी बातें स्पष्ट हो जाएगी कि कितना काम हो रहा है। आप देखिएगा तो पता चलेगा कि हर क्षेत्र में काम हो रहा है। इसलिए उनका क्या कहना है इस पर हम टिप्पणी नहीं करेंगे।


इधर, नीतीश के विस्तार में सिर्फ 1 लोगों के जगह मिलने पर उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। इसका अधिकार मेरे पास थोड़े न है।इसलिए किसको मंत्रिमंडल में रखना है नहीं रखना है यह सीएम के ऊपर है। इसमें यह कुछ भी नहीं कह सकते हैं, उनको जो मर्जी होगी वो निर्णय लेंगे।  उनका निर्णय हमेशा उचित होगा।