ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / news / विपक्ष के मन में है खोट, इसलिए नाम में डॉट, बोले चिराग...

विपक्ष के मन में है खोट, इसलिए नाम में डॉट, बोले चिराग पासवान ... अहंकार में चूर है I.N.D.I.A के नेता

13-Aug-2023 08:01 AM

By First Bihar

PATNA : विपक्षी दलों ने जो नया इंडिया गठबंधन बनाया है। उसके बीच-बीच में डॉट है क्योंकि उनके मन में खोट है। यह घमंडियां लोगों का गठबंधन है। इस गठबंधन के सभी नेता अहंकार में चूर हैं। यह बातें लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने विपक्षी दलों के गठबंधन को लेकर कही है।


चिराग पासवान ने कहा है कि, विपक्षी दलों ने इंडिया में भी डॉट लगा दिया। यानी इनलोगों ने चुनाव लड़ने से पहले से ही देश के एकता को खंडित कर दिया। इनके नेता अहंकार में चूर हो गए हैं। यही बातें उनके गठबंधन को घमंडिया गठबंधन बनाता है।


वहीं, चिराग पासवान ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। चिराग ने कहा कि- जनता ने इन लोगों की विदाई 2020 में ही कर दी। लेकिन उसके बाद भी दूसरे की ताकत पर लोकसभा की सीटें जीत लिए। लेकिन, इस बार यानी 2024 में इन्हें अपनी ताकत का एहसास हो जाएगा।

 

वहीं विपक्षी दलों के नेताओं के तरफ से मणिपुर मामले को लेकर पीएम मोदी पर उठाए जा रहे सवालों के जवाब में चिराग पासवान ने कहा कि - विपक्षी दल के नेता भागकर मणिपुर तो जाते हैं लेकिन राजस्थान नहीं जाते। वहां जाने की इनके पास फुर्सत नहीं है। वेस्ट बंगाल की और भी कभी रुख नहीं करते। 


चिराग पासवान ने कहा है कि - नीतीश जी के राज में सैकड़ों करोड़ का पुल पानी और हवा में बह जाता है। चूहे बांध कुतर जाते हैं। पटना में जब इनके विपक्षी दलों की बैठक हुई थी तो किसी ने यह पूछने का साहस नहीं किया। इसी का नतीजा है कि कर्नाटक की बैठक के दौरान जनता ने पोस्टर बैनर लगाकर पूछ लिया की बिहार में पुल क्यों बह जाता है।