खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
18-Jul-2023 07:51 AM
By First Bihar
DESK : कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और केरल के पूर्व सीएम ओमान चंडी का आज मंगलवार सुबह निधन हो गया।चंडी ने 79 साल की आयु में अपनी अंतिम सांस ली। इस नेता के निधन के बाद कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
दरअसल, कांग्रेस नेता ओमान चंडी के बेटे ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि उनके पिता का निधन हो गया है। चंडी बीते कुछ समय से बीमार थे और कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रहकर इलाज करा रहे थे। इस बीच अब उनके निधन से जुड़ी खबरें निकल कर सामने आई है। बेंगलुरु में ही विपक्ष की बैठक होनी है इसलिए आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी और सर्वमान्य नेता राहुल गांधी भी बेंगलुरु में मौजूद है। ऐसे में इन लोगों के भी ओमान चंडी के घर जाने की बातें निकल कर सामने आ रही है।
वहीं, इसको लेकर केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के सुधाकरण ने भी ट्विटर पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'दुनिया को प्यार की ताकत से जीतने वाले राजा की कहानी का अंत हो गया। आज मैं महान ओमान चंडी के निधन से बेहद दुखी हूं। उन्होंने कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया था। उनकी विरासत की गूंज हमेशा हमें सुनाई देती रहेगी।'
इधर, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी कांग्रेस नेता के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा, 'हम एक साथ विधानसभा के लिए चुने गए थे। एक ही समय पर हम छात्र जीवन से राजनीति में आए। हमने एक साथ सार्वजनिक जीवन जिया और उन्हें विदाई देना बेहद मुश्किल है। ओमान चंडी एक सक्षम प्रशासक थे और ऐसे व्यक्ति थे, जो लोगों के जीवन से जुड़े हुए थे।'