खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
23-Jun-2023 08:08 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पटना पहुंच चुके हैं। उमर अब्दुल्ला पटना पहुंचते हैं सीधा राजकीय अतिथिशाला निकल गए। जहां कुछ देर आराम कर वह मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगे। उमर अब्दुल्ला का स्वागत करने बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र यादव और जमा खां एयरपोर्ट पर नजर आए। जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम इनों दानों मंत्री के साथ सीधा राजकीय अतिथिशाला निकल गए हैं।
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर आज सुबह 11:30 बजे विपक्षी दलों की बैठक शुरू होने की संभावना है। यह बैठक लगभग 5 घंटे त चलने के आसार हैं। यह बैठक विपक्षी एकता की मुहीम में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अगुवाई में हो रही है। नीतीश कुमार सबसे पहले अपने संबोधन में वह देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति विपक्षी एकता की आवश्यकता बताएंगे। इसके बाद बारी-बारी से सभी विपक्षी नेता आपने अपनी बात रखेंगे।
वहीं, इस बैठक में शामिल होने के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्ज, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, भाकपा नेता डी राजा, सीपाीएम के महासचिव सीताराम येचुरी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती कल ही पटना पहुंच गई हैं। इसके बाद आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री व एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पटना आएंगे।
मालूम हो कि, विपक्षी एकजुटता की महाबैठक पटना में कराए जाने का प्रस्ताव पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया था। इससे पहले भी एक बार इस महाबैठक की तारीख तय हुई थी लेकिन बाद स्थगित करना पड़ा था। उस दौरान राहुल गांधी देश में नहीं थे। अब उनके आने के बाद महाबैठक की नयी तारीख तय हुई है और आज यह बैठक होने जा रही है ।