खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
12-Jul-2023 03:23 PM
By First Bihar
PATNA: बैंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की दूसरी बैठक में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में इस बैठक को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस की तरफ से दूसरे चरण की इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैंगलुरु में 17 और 18 जुलाई को विपक्षी दलों का फिर से जुटान होने जा रहा है। इसको लेकर कांग्रेस की तरफ से विपक्षी पार्टियों को न्यौता भेजा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस बार की बैठक में 24 दल शामिल होंगे।
दरअसल, 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए 23 जून को पटना में विपक्षी एकता की बैठक हुई थी। इस बैठक में कांग्रेस समेत विपक्ष के 15 दलों के नेता शामिल हुए थे और 2024 में साथ चुनाव लड़ने का एलान किया था। विपक्षी दलों की पहली बैठक पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में सफल होने के बाद अब दूसरे चरण की बैठक कांग्रेस आयोजित करने जा रही है।
दावा किया जा रहा है कि दूसरे चरण की इस बैठक में विपक्ष के 24 दल शामिल होंगे। कांग्रेस ने विपक्षी दलो की बैठक में शामिल होने के लिए दक्षिण भारत के कुछ दलों को न्यौता भेजा है। कांग्रेस की तरफ से मरुमालारची द्रविड़ मुनेत्र काजगम (MDMK), कोंगू देसा मक्कल काटची (KDMK), विदुथलाई चिरुथैगल काटची (VCK), रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP), ऑल इंडिया फॉर्वर्ड ब्लॉक, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस (जोसेफ) और केरल कांग्रेस (मनी) को भी बैठक में बुलाया है।
जानकारी के मुताबिक बैठक से पहले कांग्रेस की तरफ से बड़े डिनर पार्टी की तैयारी की जा रही है। जिसमें मेहमानों के लिए खास व्यवस्था की गई है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस बैठक में शामिल हों सकती है। पिछली बार पटना में हुई बैठक में 15 दल शामिल हुए थे जबकि इस बार की बैठक में 24 दलों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में अब सभी की नजर 17-18 जुलाई को होने वाली इस बैठक पर है।