पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
02-Jun-2023 02:54 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: आगामी 12 जून को बिहार में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विपक्षी दलों का महाजुटान पटना में होने जा रहा है हालांकि इस बड़ी बैठक से पहले महागठबंधन में सिर फुटौवल शुरू हो गया है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने लोकसभा चुनाव में पांच सीटों मांग कर दी है। नाराज मांझी को मनाने के लिए नीतीश के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शुक्रवार को दूसरी बार उनसे मुलाकात की लेकिन बात बनती नहीं दिख रही है।
दरअसल, बिहार की सत्ता में सहयोगी बने जीतन राम मांझी शराबबंदी समेत अन्य मुद्दों को लेकर अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा करते रहे हैं। 12 जून को पटना में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने वाली है और इस बैठक से ठीक पहले जीतन राम मांझी की नाराजगी सामने आ गई है। जीतन राम मांझी ने बैठक में शामिल होने से पहले नीतीश से लोकसभा चुनाव में पांच सीटों की मांग कर दी है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी बिहार के 5 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है। अगर हमें सम्मानजनक सीट मिलेगी तो अच्छा होगा, हम जिधर रहेंगे उधर जीतेंगे यह सभी जानते है।
मांझी ने कहा कि पिछले दिनों राज्य के विभिन्न जिलों का उन्होंने दौरान किया। इस दौरान लोगों को भरपूर समर्थन उन्हें मिला। दलित समुदाय के साथ साथ सभी तबके के लोग हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा का समर्थन कर रहे हैं। पांच सीट तो हमारे लिए काफी कम है और हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। नीतीश कुमार अगर हमारी क्षमता के अनुसार सीट देते हैं तो यह गठबंधन के लिए बहुत ही अच्छा होगा। बता दें कि जीतन राम माझी पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज चल रहे हैं। इस बीच उन्होंने दिल्ली में अमित शाह से भी मुलाकात की थी और इस मुलाकात को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।