ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / लड़ाई में ताकतवर योद्धा न हो तो मजा नहीं: विपक्षी दलों की बैठक...

लड़ाई में ताकतवर योद्धा न हो तो मजा नहीं: विपक्षी दलों की बैठक पर बोली मांझी की पार्टी- बिखरा हुआ विपक्ष नहीं कर सकता मोदी का सामना

17-Jul-2023 01:04 PM

By First Bihar

PATNA: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर एक तरह जहां बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक आयोजित की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने भी 18 जुलाई को एनडीए के घटक दलों की बैठक बुलाई है। जीतनराम मांझी की पार्टी हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने विपक्षी दलों की बैठक पर हमला बोला है और कहा कि देश में देश में विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं है और जबतक लड़ाई में कोई ताकतवर योद्धा न हो तबतक मजा नहीं आता है।


हम अध्यक्ष संतोष सुमन ने शुभकामना दी है कि विपक्षी एकता अच्छी तरह से हो जाए हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दल कभी एक नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शरद पवार के अमित शाह से मुलाकात की चर्चा है, कभी उनके भजीते अजीत पवार अमित शाह से मिलने चले जाते हैं। सियासत में तरह तरह की बातें चल रही है। विपक्षी दलों में अभी कुछ भी पक्का नहीं हुआ है और संशय की स्थिति है। 2024 में विपक्षी दल किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और उनका नेता कौन होगा इसपर भी कोई निर्णय नहीं हुआ है जबकि एनडीए में नरेंद्र मोदी का नाम पहले से तय है।


वहीं 18 जुलाई को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक पर संतोष सुमन ने कहा कि बैठक में कितने दल के लोग शामिल होते हैं यह तो उसी दिन पता चल सकेगा लेकिन बड़ा जुटान होने वाला है। एनडीए में पहले से जो दल हैं वो तो हैं ही लेकिन कुछ दल बाद में जुड़े हैं। एनडीए से जुड़ने के बाद हर दल अपना दायरा बढ़ाना चाहता है और मजबूती के साथ लड़ाई लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए में सबकुछ तय हो चुका है और सिर्फ सीटों का बंटवारा होना है। सभी बातें 18 जुलाई की बैठक में तय हो जाएंगी।