ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

विपक्ष की आवाज दबाना चाह रही सरकार: बीजेपी ने स्पीकर पर लगाया भेदभाव करने का आरोप

विपक्ष की आवाज दबाना चाह रही सरकार: बीजेपी ने स्पीकर पर लगाया भेदभाव करने का आरोप

12-Jul-2023 12:33 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: बिहार विधानसभा में आज तीसरे दिन की कार्यवाही के दौरान भी तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर जोरदार हंगाम हुआ। तेजस्वी यादव के सदन में बोलने के दौरान बीजेपी ने भारी हंगामा मचाया, जिसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को गुरुवार दोपहर तक के लिए स्थगित कर दिया। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि स्पीकर सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं और विपक्ष के विधायकों को बोलने नहीं दिया जा रहा है। 


नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि पूरा देश देख रहा है कि विपक्ष सदन को चलाना चाहता है लेकिन विपक्ष के लोगों को बोलने नहीं दिया जा रहा है। 78 विधायकों के विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है लेकिन जो छोटी छोटी पार्टिया हैं उसको स्पीकर बोलने का आदेश देते हैं। विपक्ष की तरफ का कैमरा और माइक बंद कर दिया जाता है ताकि विपक्ष की आवाज को कोई सुन नहीं सके। आज जब विपक्ष ने बोलना शुरू किया तो माइक को बंद कर दिया गया। 


उन्होंने कहा कि आधे दर्जन मंत्रियों का इस्तीफा ले चुके मुख्यमंत्री आज चार्जशीटेड डिप्टी सीएम तेजस्वी के इस्तीफे पर क्यों चुप हो गए हैं। शिक्षकों पर लाठियां बरसाई जा रही है उसपर सरकार जवाब क्यों नहीं देना चाह रही है। अगुवानी पुल ध्वस्त होने का मामला, नल जल में लूट समेत अन्य विषयों पर आज जब विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा तो उन्हें बोलने नहीं दिया गया जबकि सत्ता पक्ष के लोगों को स्पीकर बोलने का पूरा मौका देते हैं। 


विजय सिन्हा ने कहा कि सत्ताधारी दल के इशोरे पर जब सदन चलेगा तो लोकतंत्र की गरिमा नहीं बचेगी। विपक्ष के सदस्य जब इसका बेल में आकर विरोध करते हैं तो कार्रवाई की धमकी दी जाती है। बीजेपी बिहार में जंगलराज की लड़ाई लड़ चुकी है। इस लड़ाई में साथ देने वाले नीतीश कुर्सी के लिए धृतराष्ट बन गए हैं। सरकार विधायिका की आवाज जबाना चाह रही है, ऐसे में सदन नहीं चल सकेगा। पहले कैबिनेट में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, उसका क्या हुआ? 13 जुलाई को गांधी मैदान में बीजेपी इसका हिसाब मांगेगी।