खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
25-Jul-2023 03:43 PM
By First Bihar
PATNA: कोई व्यक्ति अपने बेटा का नाम कलेक्टर सिंह रख ले तो उनका बेटा कलेक्टर नहीं हो जाएगा। यह कहना है राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का। पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्षी दलों पर कटाक्ष किया है। कहा कि विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम यूपीए से इंडिया रख लिया है। नाम रखने से क्या होता है। हालांकि वह भी कितना उचित या अनुचित है यह विमर्श का विषय है। लेकिन इससे कोई बहुत अंतर नहीं पड़ता है और ना ही इसका असर आगामी चुनाव में पड़ेगा।
कुशवाहा ने कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी जी ही प्रधानमंत्री बनेंगे जनता उनके साथ हैं। वही जेडीयू पर हमला बोलते हुए कहा कि जेडीयू आज समाप्त हो चुकी है। इसे गिरवी रख दिया गया है। नीतीश कुमार आरजेडी के समक्ष नतमस्तक हो गये हैं। नीतीश कुमार ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। आज की तारीख में उनका कोई आधार नहीं है।
राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र ने कहा कि अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को लेकर नीतीश कुमार ने बिहार को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। जिस तरह की राजनीति पर वो उतर गये हैं उन्हें अब झूठ का भी सहारा लेना पड़ रहा है। बिहार में आज चारों तरफ अराजकता का माहौल है। इसे जंगल राज 2 की शुरुआत कहना गलत नहीं होगा।
आशा कार्यकर्ताओं के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है। यदि सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं की मांग नहीं मानी तो उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल आशा कार्यकर्ताओं के लिए आंदोलन करेगी। कुशवाहा ने कहा कि कोरोना के वक्त जिनकी मौत हुई उन्हें मुआवजा मिला चाहिए।
उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सबसे पहले हमने कहा था की नीतीश में पीएम बनने की क्वाल्टी है। लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी को ही गिरवी रख दिया है। आरजेडी के सामने जेडीयू और नीतीश नतमस्तक हो गये हैं। नीतीश जी को आरजेडी के चरित्र को भी देखना चाहिए था।
उन्होंने सुखाड़ की स्थिति पर कहा कि यदि यही स्थिति रही तो बड़े अकाल का सामना करना पड़ेगा। वही मणिपुर की घटना को दुखद बताते हुए कुशवाहा ने कहा कि इस मामले को केंद्र और राज्य दोनों सरकार को देखना चाहिए।
पटना से शैलेन्द्र पांडेय की रिपोर्ट