पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
04-Aug-2021 08:15 AM
By SONU SHARAMA
MUZAFFARPUR : बिहार में इन दिनों विधायक जी से ज्यादा उनके भाई और बेटों का जलवा देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों जेडीयू के एक विधायक के भाई का ऑडियो वायरल हुआ था। इस वायरल ऑडियो में विधायक के भाई एक बीडीओ को खुलेआम धमकी दे रहे थे और अब सत्तापक्ष के एक विधायक के बेटे ने मंत्री के सामने दारोगा को धमकी दे डाली है। पूरा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है। मंगलवार को मुजफ्फरपुर समाहरणालय में यह वाकया हुआ। बोचहां से वीआईपी के विधायक के मुसाफिर पासवान के बेटे अमर पासवान ने एक दरोगा को खुलेआम धमकी दे डाली।
दरअसल वीआईपी अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी मंगलवार को मुजफ्फरपुर के दौरे पर थे। प्रभारी मंत्री होने के नाते उन्होंने समाहरणालय में समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद मुकेश सहनी मीटिंग हॉल से बाहर निकले तो मीडिया उनसे बातचीत करने लगा। एक तरफ मंत्री मुकेश सहनी मीडिया से बातचीत कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ उन्हीं की पार्टी के एक विधायक के बेटे दारोगा से उलझे नजर आए। किसी बात को लेकर दारोगा और विधायक के बेटे में तू तू मैं मैं हो रही थी तो पुलिस के बड़े अधिकारियों को बीच-बचाव करना पड़ा। पुलिस के बड़े अधिकारियों के रोकने के बावजूद विधायक जी के बेटे लगातार दारोगा पर बरसते रहे, उन्हें भला-बुरा कहते रहे।
मंत्री मुकेश सहनी को इस बात का अंदाजा तक नहीं हुआ कि उनके विधायक के बेटे आखिर एक दारोगा पर क्यों रौब झाड़ रहे हैं। दरअसल विधायक के बेटे ने दारोगा पर मारपीट से जुड़े एक केस के मामले में भड़ास निकाली। विधायक मुसाफिर पासवान के बेटे अमर पासवान ने जिस दारोगा को धमकी दी उसके मुताबिक जमीन विवाद को लेकर पिछले दिनों मारपीट की एक घटना घटी थी। इस केस में उन्हें आईओ बनाया गया था। केस की जांच के बाद आरोपित की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया था। जिसके बाद वह आरोपी को गिरफ्तार करने गए थे लेकिन आरोपी फरार हो गया। इसके बाद लगातार विधायक के बेटे और उनके कार्यकर्ता केस को रफा-दफा करने का दबाव बना रहे हैं। मंगलवार को जब प्रभारी मंत्री का दौरा हुआ तो उन्हें भी बुलाया गया था। जितनी देर तक बैठक चली उतनी देर तक सभी शांत रहे लेकिन मंत्री जी के बैठक से निकलने के साथ विधायक के बेटे ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।