सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
17-Jun-2022 04:59 PM
PATNA: सेना में बहाली को लेकर केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम का बिहार में पुरजोर विरोध हो रहा है। बिहार के सभी राजनीतिक दल केंद्र सरकार से इस नई स्कीम को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। अग्निपथ स्कीम को वापस लेने के मांग को लेकर छात्र संगठनों ने 18 जून को बिहार बंद का आह्वान किया है। आरजेडी और HAM के बाद मुकेश सहनी की पार्टी VIP ने भी बंद का नैतिक समर्थन किया है।
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने अग्निपथ स्कीम के खिलाफ देश में जारी उग्र आदोलन को लेकर कहा है कि सेना में भर्ती के लिए नई योजना अग्निपथ को लेकर देश के युवाओं में गहरा आक्रोश है। जिसका नतीजा है कि आज देश की सेवा का सपना लिए हजारों युवा सड़क पर उतर गए हैं। लगातार विरोध के बावजूद सरकार ने अब तक प्रदर्शनकारियों से बातचीत नहीं की है।
उन्होंने कहा कि सरकार के अड़ियल रवैया के विरोध में शनिवार को वीआईपी बिहार बंद का नैतिक समर्थन करेगी। पिछले तीन दिनों से आंदोलन चल रहा लेकिन सरकार महज बहाली की उम्र सीमा में बढ़ोतरी का आश्वासन दे रही है जबकि आंदोलनकारियों की मांग इस योजना को वापस लेने की है।
मुकेश सहनी ने युवाओं से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करें और सरकारी/गैर सरकारी संपत्तियों को नुकसान न पहुंचाएं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वे प्रदर्शनकारियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश करे। वीआईपी नेता ने कहा कि एक ओर देश में बेरोजगारी बढ़ी है, लेकिन सरकार जो भी बहाली निकाल रही है उसमें विवाद हो जा रहा है।