ब्रेकिंग न्यूज़

‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग

मोस्ट वांटेड विकास दुबे को लेकर बिहार में भी अलर्ट, बार्डर पर चस्पा की गयी तस्वीर, सघन चेकिंग

09-Jul-2020 07:49 AM

DESK: उत्तर प्रदेश के कानपुर में डीएसपी समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर फरार मोस्ट वांटेड विकास दुबे को लेकर बिहार में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. बिहार की बक्सर जिला पुलिस हाई अलर्ट पर है. बक्सर से लगने वाली उत्तर प्रदेश की बलिया और गाजीपुर की सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है. उधर बिहार-उत्तर प्रदेश बार्डर पर विकास दुबे और उसकी पत्नी के साथ साथ उसके गिरोह के 15 अपराधियों की तस्वीर लगा दी गयी है.

बक्सर में अलर्ट

गौरतलब है कि बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कल ही विकास दुबे को चुनौती दी थी. बिहार के डीजीपी ने कहा है कि अगर विकास दुबे बिहार में घुसा तो उसे पता चल जायेगा कि बिहार पुलिस क्या है. डीजीपी के इस एलान के बाद उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे बिहार के जिलों में खास चौकसी बरती जा रही है. बक्सर में पुलिस खास तौर पर सतर्क है. 

दरअसल उत्तर प्रदेश के कई बड़े मामलों के आरोपी बिहार में आकर छिपते रहे हैं. 2005 गाजीपुर में बीजेपी के विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के बाद हत्यारे बक्सर में ही छिपे थे. चार साल पहले मायावती को अपशब्द बोलने में आरोपित दयाशंकर सिंह को पकडऩे के लिए यूपी पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी थी. दयाशंकर सिंह बिहार के बक्सर में ही छिपे मिले थे. बक्सर के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि उनके जिले के सारे थानेदारों को उत्तर प्रदेश में हुई घटना की जानकारी है. लिहाजा सारे थानेदार सतर्क हैं.

बिहार बार्डर पर लगायी गयी तस्वीर, गाड़ियों की सघन चेकिंग

उधर, उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस ने यूपी-बिहार के बार्डर नौबतपुर समेत कई जगहों पर बुधवार को दुर्दांत अपराधी के साथ ही उसकी पत्नी व 15 साथियों की पोस्टर लगायी है. चंदौली पुलिस उत्तर प्रदेश से बिहार जाने वाले सारे वाहनों की सघन चेकिंग कर रही है. उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे बिहार के गोपालगंज जिले में भी पुलिस अलर्ट पर है.