ब्रेकिंग न्यूज़

गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

एनकाउंटर के बाद विकास दुबे की पत्नी और बेटे को पुलिस ने छोड़ा, नौकर से पूछताछ जारी

10-Jul-2020 02:52 PM

KANPUR:  गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने 16 घंटे के बाद विकास की पत्नी ऋचा दुबे और छोटे बेटे को छोड़ दिया है. आज सुबह यूपी एसटीएफ ने विकास दुबे को कानपुर के पनकी में एनकाउंटर कर दिया. 

इसके बारे में कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि ऋचा की कानपुर शूट आउट में कोई भूमिका नहीं मिली है. जिस समय विकास दुबे ने पुलिसकर्मी की हत्या की थी उस दौरान ऋचा मौजूद नहीं थी. लेकिन विकास के नौकर की भूमिका संदिग्ध हैं. फिलहाल उसको हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. 

कानपुर में हुआ एनकाउंटर

जब गाड़ी पलटी तो पुलिस का पिस्टल छिनकर विकास भागने लगा. एसटीएफ ने सरेंडर करने के लिए बोला. लेकिन विकास मानने को तैयार नहीं था. जिसके बाद एसटीएफ ने पांच मिनट में ही विकास का काम तमाम कर दिया. यह मुठभेड़ कानपुर के पनकी में हुई है. विकास दुबे के एनकाउंटर के दौरान चार पुलिसकर्मी घायल हो गए है. घायलों में दो हवलदार है. पुलिस की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है यह हादसे में घायल हुए है या फिर विकास के फायरिंग में घायल हुए हैं. 

लिस का बयान आया सामने

विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस का पहली बार जवाब आया है. कानपुर पश्चिम एसपी ने कहा कि विकास दुबे को जब लाया जा रहा था तब गाड़ी पलट गई. इसमें जो पुलिसकर्मी घायल हुए उसने उनका पिस्टल छीनने की कोशिश की. पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर कर आत्मसमर्पण कराने की कोशिश की. जिसमें उसने जवाबी फायरिंग की. आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की.जिसमें विकास दुबे मारा गया. विकास के कमर और सिर में गोली लगी.