गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
10-Jul-2020 09:53 AM
KANPUR: विकास दुबे को अपराध की दुनिया में विकास कराने वाले कई राजनीतिक दलों के नेता शामिल थे. चुनाव से लेकर कई तरह के कामों में यूपी के कई राजनीति पार्टियों के नेता विकास दुबे का सहयोग लेते थे. विकास का हर पार्टी के नेताओं का संरक्षण प्राप्त था. लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि अब कैसे यह खुलासा होगा. क्योंकि बड़ा राज उगलने वाले विकास दुबे को एसटीएफ ने मार गिराया है.
25 साल से राजनीति संरक्षण मिलता रहा विकास को
विकास दुबे को 25 साल से प्रमुख राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त था. बताया जाता है कि 15 साल बसपा, 5 साल बीजेपी और 5 साल सपा का समर्थन मिलता रहा. हर चुनाव में राजनीतिक दल उसका इस्तेमाल करते रहे थे. विकास की मां सरला देवी ने भी गुरुवार को बताया था कि विकास अब बीजेपी में नहीं है वह सपा में हैं. विकास दुबे पहले भी कह चुका था कि उसका कई राजनीतिक दलों के साथ संबंध रहा है. विकास की पत्नी ऋचा दुबे भी सपा की नेता है.
साजिश के तहत एनकाउंटर
सोशल मीडिया में अब इसको लेकर सवाल उठा रहे है कि अगर विकास जिंदा होता तो राजनीतिक गलियारे में भूचाल ला सकता था. इसके कारण ही उसके एनकाउंटर के साथ सारे राज को दफन कर दिया गया है. यूपी एसटीएफ ने फेक एनकाउंटर किया है. सरकार अपनी साख बचाना चाहती थी.
पुलिस का बयान आया सामने
विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस का पहली बार बयान सामने आया है. कानपुर पश्चिम एसपी ने कहा कि विकास दुबे को जब लाया जा रहा था तब गाड़ी पलट गई. इसमें जो पुलिसकर्मी घायल हुए उसने उनका पिस्टल छीनने की कोशिश की. पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर कर आत्मसमर्पण कराने की कोशिश की. जिसमें उसने जवाबी फायरिंग की. आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की.जिसमें विकास दुबे मारा गया. विकास के कमर और सिर में गोली लगी.