ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में प्रेम-प्रसंग विवाद में मारपीट, 5 बच्चों की मां ने लगाई नदी में छलांग Bihar Crime News: बिहार में होली मिलन समारोह के बाद भारी बवाल, भोजपुरी सिंगर की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़; युवक को लगी गोली Bihar Crime News: बिहार में होली मिलन समारोह के बाद भारी बवाल, भोजपुरी सिंगर की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़; युवक को लगी गोली बिहार में पुलिसवाली बहू ने की हदें पार... मामूली बात पर सिलबट्टे से फोड़ा सास का सिर, पहुंच गई हवालात जदयू संगठन चुनाव में बवाल: मुजफ्फरपुर जिला कार्यालय में हंगामा, तोड़फोड़ के बाद चुनाव स्थगित Rajya Sabha Chunav: राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार में हलचल तेज, चिराग पासवान ने बुलाई पार्टी की अहम बैठक; रणनीति पर होगी चर्चा Rajya Sabha Chunav: राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार में हलचल तेज, चिराग पासवान ने बुलाई पार्टी की अहम बैठक; रणनीति पर होगी चर्चा छोटी सी शुरुआत… और फिर मांग में जबरदस्त उछाल! आजीविका दीदियों के गुलाल ने मचाया धमाल Bihar Crime News: घर से लापता युवक का शव कुएं से मिलने से सनसनी, हत्या कर बॉडी फेंकने की आशंका Bihar Crime News: घर से लापता युवक का शव कुएं से मिलने से सनसनी, हत्या कर बॉडी फेंकने की आशंका

विजय सिन्हा ने नीतीश को दिया खुला चैलेंज, कहा- हिम्मत है तो नालंदा से चुनाव लड़के देखें

31-Oct-2023 08:13 PM

By First Bihar

NALANDA: मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नालंदा पहुंचे बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि नालंदा नीतीश कुमार और वैशाली तेजस्वी यादव का गृह जिला है इन दोनों जिलों में अपराध चरम पर हैं। यहां अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। अपराधियों को लगता है कि उनके आका ऊपर बैठे हुए हैं जो उसे किसी भी तरह बचा लेगा।


विजय सिन्हा ने कहा कि इस बात का जीता जागता उदाहरण नालंदा के बिहारशरीफ में देखने को मिला जहां हुए दंगे के मुख्य आरोपी की पुलिस ने ऐसी डायरी लिखी की 10 दिन के अंदर उसे रिहा किया गया। लेकिन जो कुंदन पटेल निर्दोष है उसे अभी तक जेल में रखा गया है उन्होंने पूछा कि क्या सनातन की संतान होना गुनाह है?


विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पहले नीतीश जी कहा करते थे कि हम ना किसी को फंसाते हैं और ना ही बचाते हैं लेकिन अब वो नारा देना वे बंद कर दिये हैं क्योंकि अब तो वो निर्दोष को फंसाते है और दोषी को बचाते है। थानाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा की थानेदार भी जदयू कार्यकर्ता की तरह काम करता है। विजय सिन्हा ने नीतीश को चैलेंज किया कि यदि मुख्यमंत्री को दम है तो नालंदा से चुनाव लड़ कर देख लें। उनके अंदर अब पंचायत के चुनाव भी जितने का दम नहीं है। 


मंत्री श्रवण कुमार द्वारा आरएसएस को गांधी का हत्यारा करार देने के बयान पर कहा कि श्रवण कुमार का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। हमलोगों ने गांधी जी को महात्मा गांधी बनाया और श्रवण कुमार की पोटली हमलोगों के पास इकट्ठा है। सत्ता जाने के बाद उनकी भी जांच होगी। वही नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार आज भाजपा के बदौलत ही है मगर इस बार उनकी बिदाई तय है।


बता दें कि नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा नालंदा दौरे पर थे। मोरा तालाब गांव में पहुंचकर उन्होंने मृतक गब्बर सिंह सिंह के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सात्वना दी। जिसके बाद जेल में बंद बजरंग दल के संयोजक कुंदन पटेल के परिवार से मिलने के लिये गये। जिसके बाद पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान विजय कुमार सिन्हा ने यह बातें कही।