ब्रेकिंग
कोसी-अंग क्षेत्र को बड़ी सौगात: 40 साल से लंबित बिहपुर-बिहारीगंज रेल परियोजना को मिली प्रशासनिक मंजूरीमशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; संगीत जगत में शोक की लहरदर्दनाक सड़क हादसे में ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत, खाई में गिरी तेज रफ्तार टैक्सीविक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण; जानिए.. क्या बोले?फर्जी रेप केस में थानेदार पर गिरी गाज, स्पेशल कोर्ट ने DGP और गृह सचिव को दिया यह निर्देशकोसी-अंग क्षेत्र को बड़ी सौगात: 40 साल से लंबित बिहपुर-बिहारीगंज रेल परियोजना को मिली प्रशासनिक मंजूरीमशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; संगीत जगत में शोक की लहरदर्दनाक सड़क हादसे में ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत, खाई में गिरी तेज रफ्तार टैक्सीविक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण; जानिए.. क्या बोले?फर्जी रेप केस में थानेदार पर गिरी गाज, स्पेशल कोर्ट ने DGP और गृह सचिव को दिया यह निर्देश

जदयू संगठन चुनाव में बवाल: मुजफ्फरपुर जिला कार्यालय में हंगामा, तोड़फोड़ के बाद चुनाव स्थगित

मुजफ्फरपुर स्थित जदयू जिला कार्यालय में संगठनात्मक चुनाव के दौरान जमकर हंगामा हुआ। जिला अध्यक्ष पद के लिए बड़ी संख्या में दावेदार सामने आने से विवाद बढ़ा और हालात बिगड़ने पर चुनाव प्रक्रिया रोकनी पड़ी।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के CM नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। एक ओर जहां जेडीयू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बर्थडे धूमधाम से मना रही है वहीं मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जदयू के संगठनात्मक चुनाव के दौरान जमकर हंगामा हुआ।


जिला अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पार्टी कार्यालय में बैठक चल रही थी। इस दौरान बड़ी संख्या में दावेदार पहुंच गए। कुल 18 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने और समर्थकों के बीच बहस के बाद माहौल गर्म हो गया। देखते ही देखते नारेबाजी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हालात बिगड़ते देख चुनाव अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया को रोक दिया। 


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति को काबू में किया गया। फिलहाल जिला अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि जनता दल यूनाईटेड का संगठनात्मक चुनाव प्रदेश के सभी जिलों में कराया जा रहा है। मुजफ्फपुर में भी जिला जदयू और जिला महानगर इकाई के लिए अध्यक्ष का चुनाव कराया जा रहा था। महानगर अध्यक्ष का चुनाव जहां निर्विरोध तरीके से संपन्न हो गया।


निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अनुपम कुमार को निर्विरोध चुना गया। वहीं जिला अध्यक्ष के चुनाव में बवाल हो गया। हंगामा और तोड़फोड़ के बीच निर्वाचन पदाधिकारी अशोक चौधरी और चुनाव पर्यवेक्षक राम प्रवेश पासवान ने चुनाव को स्थगित कर दिया। हंगामें की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

टैग्स