ब्रेकिंग
Bihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शन

Bihar Crime News: घर से लापता युवक का शव कुएं से मिलने से सनसनी, हत्या कर बॉडी फेंकने की आशंका

Bihar Crime News: गोपालगंज के कुचायकोट में पांच दिन से लापता युवक पवन मांझी का शव कुएं से बरामद, हत्या कर शव फेंकने की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज में रविवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पांच दिनों से लापता युवक का शव कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। शव की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।


ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना कुचायकोट थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 


मृतक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के मठिया हरदो गांव निवासी रामायण मांझी के पुत्र पवन मांझी के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक पवन मांझी 25 फरवरी की रात से लापता था। परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो 28 फरवरी को कुचायकोट थाना में गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। 


परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को कुएं में फेंक दिया गया। मृतक के भाई संजय मांझी का कहना है कि यदि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज होने के बाद तत्परता से कार्रवाई की होती, तो शायद युवक की जान बच सकती थी और आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा सकता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। साथ ही सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और इस सनसनीखेज मामले का खुलासा कब तक हो पाता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता