कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
22-Jul-2022 02:22 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां निगरानी की टीम ने एक घूसखोर स्वास्थ्य कर्मी को गिरफ्तार किया है। पूर्णिया के धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल के प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (बीसीएम) को आशा कार्यकर्ता से 20 हजार रुपया लेते रंगे हाथों धर दबोचा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आशा कार्यकर्ता रानी कुमारी को अस्पताल में पदस्थापित करने के नाम पर स्वास्थ्य कर्मी 50 हजार रुपया घूस मांग रहा था। जिसके बाद 20 हजार रुपये में सौंदा तय हुआ। आशा कार्यकर्ता रानी कुमारी ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की। मामले की सत्यापन के बाद जाल बिछाकर बीसीएम सुशील कुमार को कार्यालय से ही रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (BCM) को अपने साथ लेकर विजिलेंस की टीम पटना के लिए रवाना हुई है। जहां घूस लेने के आरोपी बीसीएम सुशील कुमार के खिलाफ निगरानी विभाग आगे की कार्रवाई करेगी।
सिंघारा पट्टी धमदाहा की रहने वाली आशा कार्यकर्ता रानी कुमारी ने आरोप लगाया कि बीसीएम सुशील कुमार ने कहा था कि तुमकों आशा कार्यकर्ता के तौर पर काम करना है या नहीं। यदि काम करना है तो 50 हजार रुपया देना होगा। तभी आशा कार्यकर्ता के रुप में काम करने का मौका मिलेगा। मामला 20 हजार रुपये में फाइनल हुआ था। 19 जुलाई को निगरानी ने मामले का सत्यापन किया जिसके बाद छापेमारी की गयी आरोपी को घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया।
