पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
28-Jul-2021 03:23 PM
PATNA : विधानसभा में सरकार की तरफ से पेश किए गए बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय विधेयक 2021 में संशोधन को लेकर विपक्ष का प्रस्ताव गिर गया है. विपक्ष ने इस विधेयक में इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति के तौर पर राज्यपाल की जगह मुख्यमंत्री शब्द के खिलाफ संशोधन का प्रस्ताव दिया था. विपक्ष की मांग थी कि मुख्यमंत्री की जगह राज्यपाल को ही कुलाधिपति रहने दिया जाए. विपक्ष ने अपने संशोधन प्रस्ताव पर ध्वनि मत से विभाजन स्वीकार नहीं किया और मत विभाजन की मांग की थी.
विपक्ष की मांग के बाद स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने सदन में वोटिंग की प्रक्रिया अपनाई. इस वोटिंग के दौरान संशोधन प्रस्ताव के पक्ष में कुल 89 वोट आए जबकि विपक्ष में 110 वोट.
सत्ता पक्ष के पास 21 वोटों की संख्या ज्यादा थी. लिहाजा विपक्ष का संशोधन प्रस्ताव गिर गया. विपक्ष के नेताओं को ऐसा लग रहा था कि सत्ता पक्ष के सदस्यों की संख्या कम है. लेकिन जब मत विभाजन हुआ. तो विपक्षी सदस्यों की संख्या उनसे एक काफी कम पाई गई. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कल ही आरजेडी विधानमंडल दल की बैठक में अपने विधायकों को सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया था. लेकिन इसके बावजूद उनके विधायकों की संख्या सदन में कम रही. अगर विपक्षी विधायकों की संख्या पूरी होती तो सत्ता पक्ष की कम संख्या के कारण आज सरकार को फजीहत झेलनी पड़ सकती थी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.