ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / बिहार : विधायक से बदसलूकी करने वाला दारोगा सस्पेंड, फोन पर दिया था...

बिहार : विधायक से बदसलूकी करने वाला दारोगा सस्पेंड, फोन पर दिया था शायराना जवाब

24-Mar-2021 12:50 PM

BETTIAH : विधायक को फोन पर शायराना अंदाज में जवाब देना दारोगा को उस वक़्त महंगा पड़ गया जब DIG ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया. दरअसल, जब विधायक ने दारोगा को फोन किया और पूछा कि क्या हाल है तब दारोगा की तरफ से जवाब आया 'हाल क्या है दिलों का ना पूछो सनम'. दारोगा का जवाब सुनने के बाद विधायक ने जब इसकी शिकायत DIG से की तो मामले की जांच करने के बाद दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया. 


दरअसल,  पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया थाना के दारोगा निरंजन कुमार अक्सर लोगों से अभद्र व्यवहार करते थे. एक ग्रामीण ने बताया कि थाना के सरकारी मोबाइल पर जब उन्होंने फोन किया तो दारोगा ने उनका नाम और टाइटल पूछा. फोन करने वाले को दारोगा ने कहा कि ठाकुर और जमींदारी की प्रथा अब खत्म हो गई है. तुम कैसे ठाकुर हो. ग्रामीण ने इसकी शिकायत चनपटिया के विधायक उमाकांत सिंह से कर दी. विधायक ने जब मामले की जानकारी लेने के लिए दारोगा को फ़ोन किया तो दारोगा का शायराना अंदाज देखकर दंग रह गए. 


विधायक ने दारोगा से पूछा कि क्या हाल है तब दारोगा ने सत्तर के दशक की फिल्म 'अनोखी अदा' का चर्चित गीत गाकर जवाब दिया- 'हाल क्या है दिलों का ना पूछो सनम'. विधायक ने तुरंत इस बात की शिकायत चंपारण रेंज के डीआईजी ललन मोहन प्रसाद से कि जिसके बाद डीआईजी ने तुरंत मामले पर संज्ञान लेते हुए एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा को मामले की जांच के आदेश दिए. जांच में चनपटिया थाना के दारोगा निरंजन कुमार के करतूत की पुष्टि हुई जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.