ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / विधायकों को बंधुआ मजदूर की तरह रखें हैं लालू - तेजस्वी, फ्लोर टेस्ट...

विधायकों को बंधुआ मजदूर की तरह रखें हैं लालू - तेजस्वी, फ्लोर टेस्ट से पहले डिप्टी सीएम का बड़ा तंज, कहा ... क्रूर मजाक कर रही RJD

11-Feb-2024 12:17 PM

By First Bihar

PATNA : फ्लोर टेस्ट से पहले विधायकों को एकजुट रखने के लिए बिहार बीजेपी ने अपने तमाम विधायकों को पिछले दो दिनों से बोधगया में रखा है। इस बीच डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने रविवार की सुबह मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की है। इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव को लेकर भी बड़ा गहरा तंज कसा है। इस दौरान उन्होंने फ्लोर टेस्ट को लेकर भी बड़ी बात कही है। 


डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तेजस्वी आवास में फ्लोर टेस्ट से पहले आरजेडी विधायकों को रखे जाने के सवाल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह जमींदारी और वंशवादी परिवार की मानसिकता का परिचायक है। विधायकों को बंधुआ मजदूर की तरह वहां बांध कर रखते हैं, जो क्रूर मजाक है। डिप्टी सीएम ने इसे वंशवादियों का चरित्र बताया। साथ ही कहा कि यह बिहार के हित में नहीं है। 


इसके आगे विजय सिन्हा ने कहा कि- बिहार के अंदर बिहार की जनता के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो और गौरवशाली ज्ञान विज्ञान की धरती फिर से गौरवान्वित हो, अराजकता-गुंडाराज में बिहार को तब्दील किया गया, हमने यहां के ठहरे विरासत सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने की कामना की है। हमारी सरकार में बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चोर दरवाजे से सत्ता में आने वाला राजद वसूली का काम कर रहा थी, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाहर कर दिया। 


मालूम हो कि, आज बिहार बीजेपी के विधायकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन है। पहले दिन 78 में से 5 विधायक कार्यशाल से गायब रहे. जिसके बाद कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। शिविर में शामिल नहीं होने वालों में रश्मि वर्मा, विनय बिहारी, सौरभ तिवारी और पवन यादव हैं। हालांकि पार्टी का दावा है कि कोई विधायक गायब नहीं हैं।