ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त

Home / news / विधायक के विरोध मामले में राम कृपाल यादव का बयान, विरोधियों पर लगाया...

विधायक के विरोध मामले में राम कृपाल यादव का बयान, विरोधियों पर लगाया साजिश का आरोप

30-Sep-2020 03:59 PM

By SONU KUMAR

NAWADA : ग्रामीणों ने वारिसलीगंज की भाजपा विधायक अरूणा देवी व पूर्व केंन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के विरोध का वीडियो वायरल किया. इसमें तीनों वीडियो वायरल किया गया. जिसमें एक वीडियो में भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री का ढोल-बाजे के साथ स्वागत किया जा रह है. वहीं दूसरे वीडियो में एक सभा में विधायक व पूर्व मंत्री बैठे दिख रहें हैं जिसमें कुछ ग्रामीण वापस जाने को कह रहे हैं. 


ग्रामीणों के विरोध के बाद विधायक व पूर्व मंत्री लौटने लगे. इस दौरान भी ढोल बाजे बजाया जा रहा था. लेकिन कुछ ग्रामीणों द्वारा अरूणा देवी मुर्दाबाद का नारा लगाया जा रहा था. इतना ही नहीं विधायिका को आपत्तिजनक शब्द कह कर सम्बोधित किया जा रहा था. विरोध को देखते हुए विधायक बगैर सभा किए वापस लौट गए. बताया जा रहा है कि यह वीडियो ढोढ़ा गांव का है.   


जानकारी के अनुसार वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री कई गांवों में सभा करने पहुंचे थे. लेकिन ढोढ़ा गांव में पहले ढोल-बाजे के साथ स्वागत किया गया. लेकिन सभा शुरू होने से पहले ही ग्रामीण भाजपा विधायक का विरोध करने लगे. विरोध को देखकर दोनों वापस लौट गए. 


इस मामले मे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह विरोधियों कीई सोची समझी साजिश है. कुछ गुंडों को रूपये देकर विरोध कराया गया है, जिसकी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जांच की जा रही है. जबकि ढोढ़ा गांव पहुंचने से पहले ढोल-बाजे के साथ स्वागत किया गया.