Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
22-Feb-2024 08:46 AM
By First Bihar
PATNA : बजट सत्र के सातवें दिन सबसे पहले विधानसभा के नए उपाध्यक्ष के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया होगी। इसके लिए सुबह 10.30 बजे का समय निर्धारित किया गया है। एनडीए की तरफ से नरेंद्र नारायण यादव अपना नॉमिनेशन विधानसभा के सचिव के चैंबर में दाखिल करेंगे। अध्यक्ष पद की तरह उपाध्यक्ष पद के लिए भी विपक्ष की तरफ से कोई भी कैंडिडेट का नाम सामने नहीं आया है। ऐसे में इनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है
सदन में प्रश्न काल के दौरान आज राजस्व एवं भूमि सुधार, सहकारिता, कृषि, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, पशु एवं मत्स्य संसाधन, नगर विकास एवं आवास और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के लगभग 150 से ज्यादा सवाल सूचीबद्ध किए गए हैं। इसका जवाब सरकार की तरफ से दिया जाएगा। वहीं, विपक्ष आज भी कई मुद्दों पर सदन के अंदर -बाहर हंगामा कर सकता है।
मालूम हो कि, पिछले दो दिनों से सदन में लेफ्ट, राजद और कांग्रेस के विधायकों ने केके पाठक और दलित के अपमान के मुद्दे पर सदन में विरोध जताया।हालांकि, सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को ईमानदार बताते हुए हुए उनका बचाव किया। दूसरी तरफ विपक्ष के विधायक दलितों के अपमान का मुद्दा बनाकर बीजेपी विधायक कुमार शैलेंद्र से माफी की मांग कर रहे हैं।
उधर,सत्र की दूसरी सेशन में 13 विभागों के बजट अनुदानों की मांगों पर कटौती प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसमें मुख्य रूप से पथ निर्माण विभाग, कृषि विभाग, गन्ना उद्योग विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, श्रम संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, एससी-एसटी कल्याण विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और पर्यटन विभाग शामिल है।