शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
30-Dec-2022 02:15 PM
SAMASTIPUR: बिहार में आज दूसरे चरण के निकाय चुनाव की मतगणना हो रही है। कई जगहों के परिणाम भी सामने आ चुके हैं। हालांकि इस निकाय चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। समस्तीपुर में मेयर का चुनाव लड़ रहीं बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी चुनाव हार गईं हैं। संध्या हजारी को कड़ी टक्कर देते हुए अनीता राम ने मेयर चुनाव में जीत दर्ज की है।
बता दें कि समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के 47 वार्ड के 1 लाख 78 हजार 438 मतदाता हैं, जिसमें 94 हजार 826 पुरुष और 83 हजार 932 महिला वोटर हैं। समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र से मेयर पद पर 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिनमें सबसे चर्चित चेहरा बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी रहीं जबकि कांग्रेस की नेता अनिता राम के अलावा बीजेपी के कृष्ण बालक की पत्नी कविता कुमारी भी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही थीं।
विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी खुद घर-घर जाकर अपनी पत्नी के लिए लोगों से वोट मांगे थे। महेश्वर हजारी बीते कई दिनों से समस्तीपुर में ही वह कैंप कर मतदाताओं को गोलबंद करने में लगे थे। वहीं कांग्रेस की नेता और पूर्व नगर परिषद की सभापति रह चुकीं अनीता राम भी जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुई थीं। बीजेपी के कई नेताओं को अनिता राम के चुनाव प्रचार में वोट मांगते देखा गया था। पत्नी को मेयर बनाकर महेश्वर हजारी 2024 के लोकसभा चुनाव में समस्तीपुर सीट से अपनी दावेदारी पक्की करना चाहते थे लेकिन इस चुनाव ने उनकी कोशिशों पर पानी फेर दिया है।