अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
14-Dec-2022 12:29 PM
PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागु है। इसके बाबजूद आये दिन किसी न कि जिले में लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो रही है।इसी से जुडा हुआ एक ताजा मामला बिहार के सारण जिले से निकल कर सामने आ रहा है। यहां जहरीली शराब की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई है। इसी बीच राज्य में लागु शराबबंदी कानून को लेकर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार के ऊपर जोरदार हमला बोला है।
बिहार सरकार में मंत्री रहे राजद के विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि, बिहार में शराबबंदी सिर्फ कागजों पर लागु है। बिहार में शराब किसी दिन या किसी भी छन बंद नहीं हुआ है। राज्य में किसी को शराबबंदी कानून के तहत पकड़ा जाता है तो वह समाज के गरीब तबके के लोग है और अंतिम पैदान पर खड़े लोग है। इसलिए यह सोचने वाली बात है कि, जब शराबबंदी कानून लागु है और शराब नहीं मिलती है तो ये लोग जेल में कैसे बंद हैं। यह हकीकत है कि आदमी की जब मौत होती है और लोग उग्र होते हैं और हकीकत सामने आती है।
उन्होंने कहा कि, बिहार की सत्ता में बैठे हुए जो लोग हैं वही लोग लोगों को मारने के लिए यह सबकुछ करवा रहे हैं। इसलिए हमलोग हमेशा के इसको लेकर सवाल उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे। सत्ता में ऊचें पैदान पर बैठे हुए लोग ही शराब कारोबारियों को संरक्षण दे रहे हैं। इसके जरिए पार्टी फंडिंग हो रही है। सत्ता में बैठे लोग बस अपने लाभ के लिए शराबबंदी फेल करा रहे हैं। बिहार में शराबबंदी जैसी कोई चीज नहीं हैं, सब जगह आसानी से शराब मिल रही है। वहीं,सुधाकर सिंह ने नितीश कुमार पर तंज करते हुए कहा कि, किसी भी खाने पीने के चीज़ो पर प्रतिबंध लगाना मानसिक दिवालियापन है, इसलिए इसको लेकर लोगों को जागरूक करना चाहिए। किस भी चीज़ पर बैन लगाने से पहले इसको लेकर लोगों को जागरूक करना चाहिए।
इसके साथ ही पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने बिहार के सीएम द्वारा सदन के अंदर आग- बबूला होंव को लेकर कहा कि, अगर किसी ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया है यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।अगर ऐसा है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। शराबबंदी पूरा विफल है। जहरीली शराब से इतनी मौतें यह कोई नरसंहार से कम नहीं। सरकारी लोगों को बचाने के लिए बनती हैं
इधर, इस शराबबंदी कानून को लेकर भाजपा के विधायक नीरज बबलू ने कहा कि, सीएम को जब सच्चाई बताई जाती है तो वह आपसे बाहर हो जाते हैं और इस तरह की धमकी देने लगते हैं। नीतीश कुमार अंदर से टूट चुके हैं। इसी कारण अनाप- शनाप बयान देते रहते हैं। इसको लगने लगा है कि हमारा जनाधार अब खिसकने लगा है, इसलिए यह सब हरकते कर रहे हैं।