Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
03-Aug-2020 02:40 PM
PATNA : विधानमंडल के मानसून सत्र की बैठक कर भले ही एक दिन चली लेकिन इस दौरान तरह-तरह के नजारे देखने को मिले। विधानसभा में कोरोना महामारी पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भिड़ गए। दोनों के बीच कम और ज्यादा उम्र को लेकर बहस हो गई। दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पर यह कहते हुए तंज कसा कि वह पीपीई किट पहनकर कोरोना मरीजों का हाल देखने जा रहे हैं। मंगल पांडे को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने खड़े होकर तेजस्वी से पूछ डाला कि वह अब तक अस्पताल क्यों नहीं गए?
मंगल पांडे के इतना कहते ही तेजस्वी यादव भी पलटवार के मूड में आ गए। तेजस्वी ने स्वास्थ्य मंत्री से पूछ डाला कि महीनों बाद कोरोना मरीजों का हाल जानने क्यों निकले हैं और मुख्यमंत्री अब तक के अस्पतालों का दौरा क्यों नहीं कर रहे? मंगल पांडे भी तेजस्वी के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान काफी देर तक विधानसभा में शोर शराबा होता रहा। आखिरकार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
इसके पहले विधान परिषद में मंगल पांडे ने कोरोना पर चर्चा के दौरान यह कहा था कि तेजस्वी यादव मुझसे उम्र में 20 साल छोटे हैं। इसके बावजूद वह अब तक के कोरोना मरीजों से मिलने नहीं जा रहे हैं।।मंगल पांडे ने अपनी उम्र ज्यादा बताते हुए खुद को कोरोना से खतरा बताया लेकिन यह भी कहा कि तेजस्वी नौजवान होने के बावजूद कोविड अस्पतालों में नहीं जा रहे हैं। यह बात तेजस्वी यादव को पता लग गई थी लिहाजा विधानसभा में उन्होंने मंगल पांडे से हिसाब चुकता कर दिया।