ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / विधानसभा में भारी बवाल: सदन में टेबल पर चढ़ गए विधायक, जमकर हुई...

विधानसभा में भारी बवाल: सदन में टेबल पर चढ़ गए विधायक, जमकर हुई धक्का-मुक्की

07-Jul-2023 04:06 PM

By First Bihar

DESK: त्रिपुरा विधानसभा में सत्र के पहले दिन शुक्रवार को भारी बवाल हो गया। सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही बीजेपी और टीएमपी के विधायकों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया और कई विधायक टेबल पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान बीजेपी और टीएमपी विधायकों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। स्पीकर ने कार्रवाई करते हुए पांच विधायकों को सस्पेंड कर दिया है।


दरअसल, विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्ष के नेता अनिमेश देबबर्मा ने जो सवाल उठाया उसको लेकर हंगामा शुरू हो गया। विपक्षी दल के नेता ने सदन में बीजेपी विधायक के पोर्न फिल्म देखने के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया था। स्पीकर ने विपक्षी नेता को जरूरी मुद्दों को उठाने की हिदायत दी, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। 


विपक्ष के विधायक भड़क गए और सदन के भीतर टेबल पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। बीजेपी और तिपरा मोथा पार्टी के विधायक आपस में उलझ गए। स्पीकर ने कार्रवाई करते हुए हंगामा करने वाले पांच विधायकों को सस्पेंड कर दिया। बता दें कि तिपरा मोथा पार्टी हाल के दिनों में काफी सुर्खियों में रही है। पार्टी के चीफ प्रद्योत विक्रम ने खुद को सियासत से अलग करने का फैसला लिया है।