ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, यहां जानिए कब होगी आपके जिले में...

विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, यहां जानिए कब होगी आपके जिले में वोटिंग, पढ़िए पूरी डिटेल्स

25-Sep-2020 01:40 PM

PATNA :  निर्वाचन आयोग की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने की ओर कोरोना काल में किस तरीके से चुनाव होंगे, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई है. चुनाव आयोग ने बिहार के सभी 38 जिलों में किस दिन और किस फेज में वोटिंग होगी, इसकी भी पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है. इस खबर में नीचे तारीखों के साथ हर एक विधानसभा की पूरी लिस्ट दी गई है.


मुख्य  चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने घोषणा करते हुए कहा है कि 28 अक्टूबर से बिहार में चुनाव होंगे. पहले फेज में यह चुनाव 71 सीटों पर आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरे फेज में 94 और तीसरे फेज में 78 सीटों पर चुनाव होगा.


चुनाव आयोग ने बताया कि पहले चरण में पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा जिले में मतदान होगा. वहीं पहले फेज का चुनाव 28 अक्टूबर को होगा, जिसके लिए 1 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.


दूसरे चरण में इन जिलों में चुनाव- आयोग के मुताबिक दूसरे चरण में पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया और नालंदा जिलों में चुनाव होंगे.


दूसरे फेज का चुनाव 3 नवंबर को होगा. तीसरे चरण में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिले में चुनाव होंगे. वहीं रिजल्ट 10 नवंबर को जारी किया जाएगा. चुनाव आयोग ने बताया कि तीसरे चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा.


मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि 70 देशों ने चुनाव टाल दिए, लेकिन जैसे-जैसे दिन गुजरते गए न्यू नॉर्मल होता हो गया क्योंकि कोरोना के जल्दी खत्म होने के संकेत नहीं मिले हैं. हम चाहते थे कि लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार बना रहे. उनके स्वास्थ्य की भी हमें चिंता करनी थी. यह कोरोना के दौर में देश का ही नहीं, बल्कि दुनिया का पहला सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है.


मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि यह कोरोना के दौर में देश का ही नहीं, बल्कि दुनिया का पहला सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है. बिहार में 243 सीटें हैं. 38 सीटें आरक्षित हैं. हमने एक पोलिंग बूथ पर वोटरों की संख्या 1500 की जगह 1000 रखने का फैसला किया था. 2015 में पिछले विधानसभा चुनाव के वक्त 6.7 करोड़ वोटर थे.


कोरोना संकट के चलते भीड़भाड़ इलाके में जाने या फिर भीड़ इकट्ठा करने को लेकर गाइड लाइन जारी की गई है. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि कोरोना की वजह से एक बार में एक साथ पांच से ज्यादा लोग किसी के घर जाकर प्रचार नहीं कर पाएंगे. विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार समेत कुल पांच लोग ही डोर-टू-डोर कैंपेन में हिस्सा लेंगे. उन्होंने बताया कि पार्टियों और उम्मीदवारों को वर्चुअल  चुनाव प्रचार करना होगा. कोरोना की वजह से बड़ी-बड़ी जनसभाएं नहीं की जा सकेंगी. इसके अलावा नॉमिनेशन के दौरान किसी भी उम्मीदवार के साथ दो से अधिक गाड़ियां नहीं जा सकेंगे. 


news image


पहले फेज में 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर होगी वोटिंग - 


news image

news image

news image


पहले फेज में 3 नवंबर को 94 सीटों पर होगी वोटिंग - 


news image

news image

news image

news image


पहले फेज में 7 नवंबर को 78 सीटों पर होगी वोटिंग - 



news image

news image

news image