ब्रेकिंग न्यूज़

झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी

Home / news / विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ेंगे विजय कुमार सिन्हा, आज कर सकते इस्तीफा

विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ेंगे विजय कुमार सिन्हा, आज कर सकते इस्तीफा

11-Aug-2022 08:39 AM

PATNA : बिहार में सत्ता से बेदखल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी तिलमिलाई हुई है. बीजेपी और जेडीयू के बीच रिश्ते में आई खटास की वजह में एक बड़ी वजह बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच सदन में हुआ विवाद भी माना जा रहा है. गठबंधन बदलने के बाद नीतीश सरकार ने सबसे पहले जो पहल की है, वह स्पीकर की कुर्सी से विजय कुमार सिन्हा को हटाने की है. स्पीकर की कुर्सी से विजय सिन्हा को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव दिया जा चुका है.


विपक्ष के 75 सदस्यों की तरफ से यह अविश्वास प्रस्ताव लाया जा चुका है और इस वक्त फर्स्ट बिहार के पास जो खबर आ रही है उसके मुताबिक विजय कुमार सिन्हा अविश्वास प्रस्ताव का सामना किए बगैर अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. विजय कुमार सिन्हा आज ही अपने इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं. दरअसल, आज शहीद दिवस है इस मौके पर विधानसभा में एक कार्यक्रम का आयोजन है, विजय कुमार सिन्हा इस मौके पर मौजूद रहेंगे और इसी दौरान वह अपने इस्तीफे को लेकर कोई जानकारी साझा कर सकते हैं.


बता दें कि नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद से ही स्पीकर विजय कुमार सिन्हा को हटाने की कवायद शुरू कर दी गई थी. बुधवार को ही महागठबंधन की तरफ से स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ विधानसभा सचिव को अविश्वास प्रस्वाव दिया गया था. आरजेडी के मुख्य सचेतक ललित यादव समेत सत्ता पक्ष के अन्य नेताओं ने विधानसभा सचिवालय को करीब 75 विधायकों का हस्ताक्षर किया हुआ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था.