ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत

विधानसभा में किसानों के मुद्दे पर हंगामा, भाकपा माले ने नीतीश सरकार को घेरा

विधानसभा में किसानों के मुद्दे पर हंगामा, भाकपा माले ने नीतीश सरकार को घेरा

03-Mar-2020 10:54 AM

PATNA: बिहार विधानसभा के बाहर सीपीआई माले और सीपीआई एमएलए के विधायकों ने हंगामा किया. तीनों विधायकों ने किसानों की समस्याओं को उठाया.  माले ने इसी मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया है.


महबूब आलम, सत्यदेव राम, सुदामा प्रसाद ने सरकार से पूछा कि किसानों की धान की खरीद क्यों नहीं हुई. इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी को जवाब देना चाहिए. विधायकों ने बटाईगार किसानों को पहचान पत्र देने की मांग की है. वही एक विधायक ने कदवन जलाशय का निर्माण नहीं होने पर सरकार से जवाब मांगा है. 

शिक्षकों की समस्या को लेकर आरजेडी ने भी किया हंगामा

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले आरजेडी के विधायकों ने सदन पोर्टिको में जोरदार प्रदर्शन किया है. बिहार में हुए घोटालों की जांच की मांग को लेकर आरजेडी विधायक नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते नजर आए.नियोजित शिक्षकों की हड़ताल के मुद्दे पर भी आरजेडी के सदस्यों ने हंगामा किया है.