ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / विधानसभा में हंगामा, CM और बिना किसी सदन के सदस्य रहे मंत्री के...

विधानसभा में हंगामा, CM और बिना किसी सदन के सदस्य रहे मंत्री के मौजूद रहने पर विपक्ष ने उठाया सवाल

25-Nov-2020 11:33 AM

PATNA: बिहार विधानसभा में आज स्पीकर के लिए वोटिंग हो रही है. उससे पहले विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया है. विपक्ष वोटिंग के दौरान सीएम नीतीश कुमार और बिना किसी सदन के सदस्य रहे मंत्री के रहने पर विरोध कर रहा है. बेल में आकर हंगामा कर रहे हैं. मंत्री अशोक चौधरी, मुकेश सहनी भी नई सरकार में मंत्री हैं, लेकिन किसी सदन के सदस्य नहीं हैं. 



प्रोटेम स्पीकर ने कहा कि जो किसी सदन के सदस्य नहीं है वह वोट नहीं देंगे सीएम और मंत्री की हैसियत से बैठे हुए हैं,लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी है. सीएम नीतीश कुमार और मंत्रियों को बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं. इसको लेकर हंगामा जारी है.

पूर्व विधानसभा स्पीकर विजय चौधरी ने भी हंगामा कर रहे सदस्यों को समझाया और कहा वह सीएम रहने की हैसियत से सीएम सदन में मौजूद रह सकते हैं. ऐसे पहले से चलता रहा है, लेकिन विपक्षी सदस्य मामने को तैयार नहीं है. 


तेजस्वी यादव ने कहा कि कैसे मंत्री अशोक चौधरी और मुकेश सहनी यहां पर बैठे हुए हैं. उनको बाहर करना चाहिए. नियमावली के तहत चुनाव होना चाहिए, लेकिन स्पीकर महोश्य आपके सामने जनादेश की चोरी हो रही है. जो सदन के सदस्य नहीं है वह सदन में मौजूद हैं. अगर नियम के साथ मतदान नहीं करना है तो हमलोगों को क्यों चुना गया. नियमावली को फाड़कर फेंक दिया जाए.