BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
22-Jun-2020 10:19 AM
By Ganesh Samrat
PATNA : विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के अंदर फसाद बढ़ता जा रहा है. आरजेडी में दावेदारों की फेहरिस्त इतनी लंबी हो गई है कि रिम्स में इलाज करा रहे लालू यादव भी पशोपेश में होंगे कि आखिर फैसला करें तो कैसे. विधान परिषद के लिए दावेदारी को लेकर राबड़ी आवास के बाहर आज प्रदर्शन देखने को मिला है.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर से आए आरजेडी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नेता उदय नारायण राय उर्फ भोला बाबू को विधान परिषद में भेजे जाने की मांग की है राघोपुर से विधायक रह चुके उदय नारायण राय उर्फ भोला बाबू के समर्थक के राबड़ी आवास पहुंचे हैं और नेतृत्व से उन्हें एमएलसी बनाने की मांग की है राघोपुर के कार्यकर्ताओं का कहना है कि लालू राबड़ी और फिर तेजस्वी के लिए राघोपुर सीट छोड़ने वाले भोला बाबू के त्याग को याद रखते हुए उन्हें विधान परिषद भेजा जाना चाहिए
उदय नारायण राय बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं और उन्होंने राघोपुर की सीट लालू परिवार के लिए छोड़ी थी उदय नारायण राय तीन बार रामपुर से विधायक रह चुके हैं जनता पार्टी के टिकट पर वह 1980 से लेकर 1995 तक के तीन बार निर्वाचित हुए 1995 में उन्होंने लालू यादव के लिए यह सीट छोड़ दी लालू यादव यहां से दो बार विधायक रहे और उसके बाद राबड़ी देवी हालांकि बाद में 2010 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड के सतीश कुमार यादव जीते थे और फिर 2015 में तेजस्वी यादव ने यहां से चुनाव लड़कर जीत हासिल की अब राघोपुर के स्थानीय नेता उदय नारायण राय तो एमएलसी बनाने की मांग आरजेडी के कार्यकर्ता कर रहे हैं