BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
25-Jun-2020 06:10 AM
PATNA : बिहार विधान परिषद की 9 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में आज नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। नामांकन के आखिरी दिन आज भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड के अलावे कांग्रेस के उम्मीदवार अपना नामांकन करेंगे। आज जेडीयू के 3, बीजेपी के 2 और कांग्रेस के एक उम्मीदवार को अपना नामांकन करना है। आरजेडी के 3 उम्मीदवारों ने बुधवार को ही अपना नामांकन कर दिया था।
जेडीयू की तरफ से गुलाम गौस, डॉ कुमुद वर्मा और भीष्म सहनी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे जबकि भारतीय जनता पार्टी से संजय मयूख और सम्राट चौधरी का नामांकन होगा। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर को विधान परिषद का उम्मीदवार बनाया है। तारिक अनवर भी आज ही अपना पर्चा दाखिल करेंगे। एनडीए उम्मीदवारों का नामांकन एक साथ होने की उम्मीद है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य बड़े नेता मौजूद रह सकते हैं।
परिषद के लिए विधानसभा कोटे से जिन 9 सीटों पर चुनाव हो रहा है उसके लिए आज नामांकन का काम खत्म हो जाएगा। किसी अतिरिक्त उम्मीदवार का नामांकन नहीं होने की स्थिति में सभी दलों के कैंडिडेट का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। कल मत पत्रों की जांच होगी उसके बाद नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के साथ ही निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी जाएगी।