ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी, आधा दर्जन लोगों ने पुलिस...

विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी, आधा दर्जन लोगों ने पुलिस में की शिकायत

18-Aug-2021 08:27 AM

PATNA : विदेश में नौकरी और वीजा दिलवाने के नाम पर ठगी का मामला राजधानी पटना से सामने आया है. पटना में कई लोग एक ऐसे गिरोह का शिकार हुए हैं, जिन्हें विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगा गया. मंगलवार को ऐसे छह पीड़ितों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने इन सभी पीड़ितों का बयान दर्ज कर लिया है.


आपको बता दें कि पिछले दिनों ही पटना में इस बात का खुलासा हुआ था कि एक कंपनी ने विदेश में नौकरी और वीजा दिलवाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की ठगी की. पीड़ितों की तरफ से कंपनी के 15 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी. केस दर्ज कराने वाले में 4 लोग बाढ़ और फतुहा के रहने वाले हैं. इनका आरोप है कि दिल्ली और गुड़गांव के जलता जोंने बिहार के दर्जनों लोगों के साथ ठगी की है.


इस मामले में अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक जालसाज ओने कंपनी बनाकर लगभग 300 लोगों को चूना लगाया है और 60 लाख रुपये की ठगी की है.


कोतवाली थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मिथिलेश पांडे, शीतल वर्मा समेत अन्य आरोपियों का पता लगा रही है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी.  पीड़ितों का बयान दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही चल रही है.