मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
22-Nov-2024 07:55 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़ी शिकायते अक्सर सुनने को मिल जाती है। अक्सर यह कहा जाता है इस विभाग के पदाधिकारी समय से काम का निपटारा नहीं करते। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब इन्हीं शिकायतों को लेकर विभाग के अपर मुख्य सचिव ने एक्शन लिया है।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों आम लोगों की सेवा सही तरीके से नहीं करने यानि अंचल स्तर पर समय से काम नहीं निपटने के आरोप में बिहार राजस्व सेवा के 150 अधिकारियों को दंडित किया गया है।
इसमें अंचलाधिकारी, प्रभारी अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी स्तर के वैसे अधिकारी शामिल हैं जिन्होंने समय से दाखिल खारिज मामले नहीं निपटाए हैं या दाखिल खारिज के आवेदन को ना मंजूर करने के बाद फिर उसे मंजूर किया। इसके अलावा जमीन से संबंधित मामले को देर तक लटकाए रखा। कोई ना कोई बहाना या तकनीक की कारण बात कर लोगों को परेशान किया। अब इनको उनकी गलतियों के हिसाब से दंडित किया जाएगा। इनमें सीआर में दर्ज करना, वेतन वृद्धि रोकना जैसे दंड शामिल है।
वहीं बिहार राजस्व विभाग के अधिकारियों का वेतन रोक दिया गया है। विभाग की कई चेतावनी के बावजूद इन अधिकारियों ने अपने सर्विस बुक मुख्यालय में जमा नहीं की है। ऐसे में कार्रवाई करने से पहले प्रीवेंटिव मेजर के तहत पटना स्थित राजस्व मुख्यालय ने अगले आदेश तक वेतन पर रोक लगाती है।
इधर, विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि पिछले 10 महीने में उनके कार्यकाल में 189 CO का वेतन रोका गया और दर्जन भर से ऊपर CO पर भ्रष्टाचार के मामले में अन्य कई तरह का एक्शन लिया गया है। मेरा मानना है कि आम लोगों के साथ अन्याय करने वाले को हमसे कोई नहीं बचा सकता। विभाग को बदनाम करने वालों को छोड़ नहीं जाएगा।