राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
23-Apr-2022 03:14 PM
ARRAH : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को भोजपुर के जगदीशपुर स्थित दुलौर मैदान में आयोजित वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री ने जगदीशपुर की ऐतिहासिक भूमि को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी में बाबू वीर कुंवर सिंह की भूमिका को देश कभी नहीं भूल सकता है। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने घोषणा की कि भारत सरकार वीर कुंवर सिंह की स्मृति में जगदीशपुर किले पर भव्य स्मारक बनाएगी।
अमित शाह ने कहा कि अनेकों कार्यक्रम और रैलियों में गया हूं, लेकिन राष्ट्रभक्ति की जो भावना जगदीशपुर में दिखी, उसे देखकर निशब्द हूं। ऐसा कार्यक्रम अपने जीवन में कभी नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि 163 वर्ष पूर्व 80 साल की उम्र के वीर कुंवर सिंह ने इस क्षेत्र को अंग्रेज से मुक्ति दिलाई थी। लाखों-लाख लोग आज चिलचिलाती धूप में तिरंगा लेकर बाबू वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, उन्हें नमन करता हूं।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इतिहास में बाबू कुंवर सिंह के साथ अन्याय किया गया। उनकी वीरता और योग्यता के अनुरूप इतिहासकारों ने इतिहास में उनको स्थान नहीं दिया। लेकिन आज बिहार की जनता ने बाबू कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि देकर उनका नाम इतिहास में फिर से अमर करने का काम किया है।
इधर, वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव समारोह में भारत ने पाकिस्तान का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। बता दें कि पाकिस्तान ने एक साथ 57 हजार झंडे लहराने का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव समारोह में एक साथ 77 हजार 900 झंडे लहरा कर भारत ने तोड़ दिया।गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने इसकी घोषणा की।