नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प
15-Jan-2020 12:26 PM
By Rahul Singh
PATNA : पटना मेें जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के यहां आयोजित दही-चूड़ा भोज में सीएम नीतीश कुमार पहुंचे हैं। सीएम नीतीश कुमार के पहुंचते ही भोज की गहमागहमी बढ़ गयी है।
बिहार एनडीए के तमाम नेता भी वहां नजर आ रहे हैं। डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी भोज में मौजूद हैं। इसके अलावे बीजेपी कोटे के तमाम मंत्री भी भोज में पहुंचे हैं।दही-चूड़ा भोज के बहाने एनडीए की एकता को दिखाने की कोशिश सफल होती दिख रही है।भोज में जहां बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव पहुंचे तो वहीं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय भी नजर आए।
प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर दही-चूड़ा भोज में हमेशा दिग्गजों का जमावड़ा लगता रहा है। भोज में दही-चूड़ा और तिलकुट की मिठास के बीच कई राजनीतिक समीकरण भी साधे जाते रहे हैं। आज के भोज में भी आरजेडी विधायक के पहुंचने पर खासी चर्चा रही । सीएम नीतीश कुमार के पहुंचने के पहले आरजेडी विधायक फराज फातमी के पहुंचने पर सभी निगाहें उधऱ ही टिक गयी। फातमी ने वशिष्ठ दा को बुके देकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान जेडीयू में शामिल हो चुके उनके पिता अली अशरफ फातमी भी वहां मौजूद रहें।