शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य
29-Nov-2021 09:52 AM
PATNA: बिहार में जिला पुलिस में 6 साल से पोस्टेड सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक का तबादला होगा. यह प्रक्रिया 10 दिनों में जारी करने का फरमान जारी किया है. जहां रूटीन व्यवस्था के तहत यह तबादले होंगे. DGP ने आदेश दिया है कि जिला अवधि पूर्ण कर चुके पुलिसकर्मियों के तबादले किया जाए.
जानकारी के अनुसार पुलिस मैनुअल के तहत सिपाही से इंस्पेक्टर तक किसी जिला बल में कार्यकाल 6 वर्ष के लिए निर्धारित है. ऐसे में डीजीपी ने सभी रेंज आईजी और डीआईजी को इस अवधि को पूर्ण कर चुके पुलिस कर्मियों के तबादले को लेकर आदेश जारी किया है. इस आदेश के तहत 31 दिसम्बर 2021 को कटऑफ डेट मानते हुए जन पुलिसकर्मियों की जिला अवधि पूर्ण हो चुकी है उनके तबादले के आदेश 10 दिनों में जारी करने को कहा गया है. वहीं पंचायत चुनाव पूर्ण होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को पोस्टिंग वाले जिले में कार्य करना होगा. डीजीपी ने अपने आदेश में कहा कि 1 जनवरी 2022 को 6 वर्ष की अवधि पूरी कर चुके एक भी पुलिसकर्मी जिला बल में नहीं होने चाहिए. रेंज के अधिक एक से दूसरे जिले में तबादले का आदेश वहां के आईजी और डीआईजी के हस्ताक्षर से जारी होगा.
DIG ने रेंज अवधि पूरी कर चुके सिपाही से इंस्पेक्टर रैंक के पुलिसकर्मियों की सूची हेड ऑफिस भेजने का भी आदेश दिया है. जानकारी के अनुसार रेंज में 10 साल और 8 साल की सेवा पूरी कर चुके इन पुलिसकर्मियों की अलग-अलग सूची तैयार की जाएगी. जहां एक सूची में 10 साल से अधिक रेंज में रह चुके पुलिसकर्मियों की सूची होगी, जबकि दूसरे में 8 से 10 साल के बीच की अवधि पूर्ण कर चुके की सूची रहेगी. 15 दिसम्बर तक दोनों सूची भेजने के आदेश रेंज IG-DIG को दी गई है.