BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
12-Jan-2021 03:09 PM
West Champaran : बिहार में अपारधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वह अब पुलिसवाले को भी टारगेट करने लगे हैं. क्राइम कंट्रोल का दावा करने वाली पुलिस अपना ही बचाव नहीं कर पा रही है.
ताजा मामला बिहार के बेतिया के नवलपुर के खलवा टोला के पिपरिया की है, जहां वारंटी को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. जिसमें जमादार कलेक्टर सिंह और सिपाही अखिलेश गिरि गंभीर रुप से घायल हो गए.
घटना के बारे में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की एक टीम पिपरिया गांव में वारंटी बाबूलाल मुखिया को पकड़ने गई थी. बाबूलाल मुखिया के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी का वारंट एक मामले में जारी था. पुलिस टीम ने छापेमारी कर बाबूलाल मुखिया को गिरफ्तार कर लिया. तभी उसके समर्थक जुट गए और पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया, जिसमें दो पुलिस वाले गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. वहीं पुलिस दल पर हमला कर वारंटी को छुड़ाने के मामले में 24 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है.जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.