सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
14-Feb-2022 01:25 PM
PATNA : आज जनता के दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फरियादियों की समस्या सुन रहे हैं. बसे अधिक समस्याएं स्टूडेंट लेकर आ रहे हैं. आज वैलेंटाइन डे पर एक युवक अजीबोगरीब समस्या लेकर पहुंच गया. शिक्षा विभाग की शिकायत लेकर पहुंचा युवक अपने लव मैरिज की व्यथा कथा सुनाने लगा. सीएम के सामने पहुंचे युवक ने कहा कि वह बहुत समस्या से घिरा हुआ है.
युवक ने बताया कि उसने खुद से पसंद करके शादी की है, जिसके बाद वह आर्थिक समस्या से घिर गया है. उसने शिकायत की है कि उसे स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लोन की भरपाई भी नहीं हो पा रही है. छात्रवृत्ति का पैसा भी नहीं मिल पा रहा है. वह बहुत परेशान है. कोरोना की वजह से उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है.
हालांकि मुख्यमंत्री ने युवक की बात पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हुए उसे शिक्षा विभाग के पास भेज दिया गया कि वह अपनी सारी समस्या वहीं जा कर बताये. संबंधित विभाग के सभी मंत्री भी जनता दरबार में मौजूद हैं. साथ ही सभी आला अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित हैं. सीएम नीतीश समस्याएं सुन कर फरियादियों को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के पास भेज रहे हैं.
इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में फरियाद लेकर एक नवविवाहित जोड़ा भी पहुंचा है. छपरा जिले के रहने वाले इस प्रेमी जोड़े ने घरवालों की मर्जी के बिना एक दूसरे से शादी कर ली है और उनके घर वाले अब उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. लड़की का कहना है कि उसके घर के लोग उसके पति और ससुराल वालों के साथ मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं.
लड़का-लकड़ी दोनों जान बचाकर इधर उधर भाग रहे हैं. लड़की के घरवालों के डर से पूरा परिवार दहशत में है. इन दोनों ने डीजीपी से लेकर स्थानीय थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं होने के बाद यह दोनों आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में पहुंचे हैं. हालांकि पहले से आवेदन नहीं किए जाने के कारण इन दोनों को जनता दरबार कार्यक्रम के अंदर नहीं जाने दिया और इनकी मुलाकात भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नहीं हो सकी.