Bihar School News: रिटायरमेंट के बाद स्कूल से सरकारी कंप्यूटर घर ले गए हेडमास्टर साहब, वीडियो वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल Bihar School News: रिटायरमेंट के बाद स्कूल से सरकारी कंप्यूटर घर ले गए हेडमास्टर साहब, वीडियो वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल बिहार में दर्दनाक हादसा: नीलगाय से टकराई तेज रफ़्तार कार, कई लोग घायल; मचा हडकंप Bihar news : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में मुर्गा व्यापारी की मौत; ड्राइवर घायल Bihar Crime News : रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, नेपाल की डांसर घायल; हिरासत में दूल्हा ऑनलाइन 12वीं की कॉपी नहीं चेक करेंगे टीचर, CBSE को लिखा लेटर; समझिए क्या है पूरा मामला खुद को ‘स्पाइडर-मैन’ समझकर पटना में 5 साल के बच्चे ने लगाई छलांग, बालकनी से गिरने से पैर हुआ फ्रैक्चर Holi Songs 2026: होली पर DJ भी बोलेगा WOW! ये 10 सुपरहिट गाने करेंगे हर पार्टी को धमाकेदार Bihar Crime News: युवक का मर्डर कर शव को बाइक समेत गड्ढे में फेंका, हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश Patna Crime News: PMCH की हेड नर्स की पीट-पीटकर हत्या, होली पर ससुराल जाने को लेकर घर में हुआ विवाद; पति ने मार डाला
23-Jun-2021 07:29 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: धनहा थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गयी जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल युवक का इलाज पडरौना जिला अस्पताल में जारी है। जहां उसकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि तमकुहा गांव की रहने वाली मुखिया यादव की पत्नी सवारी देवी अपने खेत में काम कर रही थी। तभी अचानक बारिश होने के कारण वह खेत के पास स्थित एक शीशम के पेड़ के नीचे पानी से बचने के लिए छिप गयी। तभी अचानक पेड़ पर ठनका गिरा और महिला उसकी चपेट में आ गयी। जिसे आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस दौरान एक युवक भी इसकी चपेट में आ गया जिसका इलाज पडरौना अस्पताल में जारी है। युवक की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।