Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
22-Dec-2022 09:30 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: वैशाली एसपी कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मी अमरेंद्र कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। शराब की बोतल और 50 हजार रुपये कैश के साथ उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वैशाली डीएम और एसडीएम ने यह कार्रवाई की है।
वैशाली SP कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मी अमरेंद्र कुमार को शराब के नशे में धुत वरीय पुलिस अधिकारियों ने दबोचा है। अमरेंद्र कुमार एसपी कार्यालय में क्लर्क के तौर पर तैनात था। शराबी पुलिस कर्मी की गाड़ी से शराब की बोतल और 50 हजार रुपया नगद बरामद किया गया है। हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित बड़ी इसीपुर जगदंबा स्थान से शराबी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
शराबी पुलिसकर्मी के खिलाफ औद्योगिक थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले पर कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। इस मामले पर हाजीपुर के बीजेपी विधायक अवधेश सिंह ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारी ने यदि ऐसा किया है तो वह सरकार की नीति पर चलने का काम किया है।
बीजेपी विधायक ने कहा कि सरकार के साथ-साथ सरकारी कर्मी भी बेलगाम हो गये है। यही कारण है कि बेखौफ होकर वे भी सरकार की शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस वालों को भी पता है कि वे दूसरे राज्य से शराब से लदे ट्रक को मंगवा सकते हैं तो खुदरा बिक्री करने में क्या परेशानी है। बीजेपी विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि पुलिस और प्रशासन सिर्फ गरीबों को परेशान कर रही है। पासी समाज के लोगों का लबनी फोड़ रही है और उनका हसुआ अपने साथ ले जा रही है।
