पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
30-Aug-2023 11:54 AM
By Munna Khan
HAJIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है। मृतकों में मां और दो बेटियां शामिल हैं जबकि महिला का पति बेहोशी की हालत में मिला है। हत्या का आरोप महिला के नशेड़ी पति पर लगा है। घटना काजीपुर ओपी क्षेत्र के धनुषी गांव की है।
मृतकों की पहचान धनुषी गांव निवासी लालबाबू सिंह की पत्नी आशा देवी और दो बेटियां कशिश और नंदनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पेशे से ड्राइवर लालबाबू सिंह नशे का आदि हो चुका था और नशे के कारण अक्सर पत्नी और बेटियों से उसका विवाद होता रहता था और इसी विवाद में नशेड़ी लालबाबू सिंह ने अपनी दो बेटियों कशिश और नंदनी के साथ साथ अपनी पत्नी आशा देवी को भी गरांसी से काटकर हत्या कर दी।
घटना की जानकारी उस वक्त मिली जब गाड़ी मालिक ने लालबाबू सिंह को फोन किया। जब किसी ने फोन नहीं उठाया तो गाड़ी मालिक ने लालबाबू सिंह के पड़ोस में रहने वाले शख्स को फोन कर उससे बात कराने को कहा। पड़ोसी मोबाइल लेकर लालबाबू के घर पहुंचा तो मां और दो बेटियों का शव खून से लथपथ पाया जबकि लालबाबू सिंह भी घर के आंगन में पड़ा हुआ था।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है औक जांच के लिए FSL की टीम को मौके पर बुलाया है। आरोपी लालबाबू सिंह को पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।