ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज

वैशाली में जहरीली शराब पीने से 2 लोग हुए बीमार, गंभीर हालत में PMCH रेफर

02-Nov-2022 03:06 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: बिहार के वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहरीली शराब पीने से दो लोगों की तबीयत बिगड़ गयी है। आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सक ने पीएमसीएच रेफर किया है। 


घटना नगर थाना क्षेत्र के रामभद्र की है जहां जहरीली शराब पीने से दो लोगों की हालत गंभीर हो गयी। परिजन की माने तो दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं जो छठ महापर्व में घर आए हुए थे। घर से वापस जाने से पहले दोनों दोस्तों ने शराब पार्टी की थी। 


शराब पीने के बाद दोनों की तबीयत काफी बिगड़ गयी। डॉक्टरों ने दोनों को पीएमसीएच रेफर किया है। परिजन दोनों को पटना लेकर रवाना हो गये हैं। हैरानी की बात यह है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन वैशाली की इस घटना ने इस कानून पर एक बार फिर सवालियां निशान खड़ा किया है। 


लोगों का भी कहना है कि यदि बिहार में शराब बंद है तब लोग कैसे शराब पी रहे हैं। जहरीली शराब पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले बिहार में कई लोगों की मौत शराब पीने से हो चुकी है। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आते और शराब को हाथ लगाते हैं। जबकि सरकार इसे लेकर सख्त कदम उठा रही है। आए दिन शराब पीने वालों और शराब के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद वैशाली में फिर एक मामला सामने आया है।