मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
19-Dec-2024 03:25 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: आलू और प्याज के थोक कारोबारी को बदमाशों ने निशाना बनाया है। आधा दर्जन अपराधियों ने पिस्टल के बल पर 2 लाख 83 हजार रूपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। दिनदहाड़े लूट की वारदात से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।
घटना महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ जंदाहा मुख्य मार्ग की है जहां ज्ञान ज्योति गुरुकुलम स्कूल के पास आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। आलू-प्याज व्यवसायी सिंघाड़ा कदमचौक निवासी नगीना साह के बेटे संतोष साह को निशाना बनाया गया। संतोष की बाइक को रुकवाकर तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने पिस्टल के बल पर 2 लाख 83 हजार रूपए लूट लिये और नहर के रास्ते महुआ-ताजपुर मुख्य मार्ग की ओर भाग खड़े हुए।
पीड़ित व्यवसायी ने घटना की सूचना महुआ थानाध्यक्ष को दी जिसके बाद महुआ थानाध्यक्ष दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। घटनास्थल पर पहुंचीं एएसपी कुमारी शैलजा, महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन ने जांच पड़ताल शुरू की। पीड़ित व्यवसायी संतोष साह परसौनिया सब्जी मंडी में आलू-प्याज के थोक कारोबारी है। इस घटना से व्यवसायियों के बीच दहशत का माहौल है।