पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
24-Nov-2023 09:41 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: वैशाली के महुआ स्थित फुलवरिया में 3 नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। पिस्टल की नोक पर पेट्रोल पंप से लाखों की लूट हुई थी। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये थे। इस दौरान पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गयी।
घटना की पूरी तस्वीर पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी थी। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पूरा मामला पलक झपकते ही सामने आ गया। पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर लिया। पुलिस ने बताया कि पेट्रोल पंप के नोजल मैन ने ही लूट की घटना की पूरी साजिश रची थी।
जिसके बाद दो साथियों के साथ मिलकर नोजल मैन ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी नोजलमैन को पहले पकड़ा फिर पूछताछ की जिसके बाद उसने मुंह खोल दिया। नोजल मैन की निशानदेही पर अन्य दो लूटेरो को दबोचा गया। इन तीनों के पास से हथियार और लूट की रकम पुलिस ने बरामद किया।
वैशाली एसपी रविरंजन कुमार ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 23 नवम्बर को महुआ में एक पेट्रोल पम्प से सवा लाख रूपए की लूट की घटना सामने आई थी। मामले की जांच के लिए SDPO के नेतृत्व में टीम गठित की गयी और घटना में शामिल 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।