petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
17-Dec-2023 03:33 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: बिहार में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। इसका प्रमुख वजह तेज रफ्तार, घना कुहासा और ओवरटेक है। ताजा मामला नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पहुंच पथ की है जहां बांका एक्साइज विभाग की बोलेरो और पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई।
घटना के बाद चालक पिकअप वैन लेकर मौके से फरार हो गया जबकि एक्साइज विभाग के बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में एक्साइज विभाग में प्राइवेट ड्राइवर के रूप में कार्यरत 28 वर्षीय रोशन कुमार को गंभीर चोटे आई है। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि उत्पाद विभाग की बोलेरो दालकोला से शराब के स्क्रिप्ट टैंकर का एस्कॉर्ट कर वापस भागलपुर होकर बांका लौट रही थी। तभी भागलपुर के तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी।
बोलेरो के ड्राइवर रोशन कुमार ने बताया कि वह एस्कॉर्ट कर वापस लौट रहे थे तभी घना कोहरा होने के वजह से कुछ दिख नहीं रहा था। तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि बोलेरो पर सवार दो अन्य लोग सकुशल बच गए जबकि ड्राइवर को सिर में चोटे आई है। घटना की जानकारी बांका एक्साइज विभाग को दे दी गई। ड्राइवर रोशन ने बताया कि एक्साइज विभाग के सुपरिंटेंडेंट को इसकी सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।