RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
16-Oct-2022 01:08 PM
By Ajit Kumar
JAHANABAAD : बिहार में पर्व का मौसम शुरू होते ही सरकार सतर्क हो गई है। राज्य सरकार शराब कारोबारियों के साथ ही शराब पियक्कड़ को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज रही है। इसी कड़ी में आज यानी रविवार को जहानाबाद और सासाराम से कुल 91 लोगों को गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग के टीम ने जहानाबाद जिले के विभिन्न जगहों पर छापामारी कर शराब कारोबारी और शराबी समेत 51 लोगों को गिरफ्तार किया है। उत्पाद अधीक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि उत्पाद आप्त सचिव पटना के निर्देश पर पूरे जिले में शराब कारोबारियों एवं शराबियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और उस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न विभिन्न थाना क्षेत्रों के गांव में छापेमारी की गई। इसी अभियान के दौरान 6 महिला समेत 11 शराब कारोबारी गिरफ्तार किया गया है।
पूरे मामले में उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि गुप्त सूचना मिली की विभिन्न जगह शराब कारोबारी शराब बेचने का काम कर रहे हैं। उसी के आधार पर छापेमारी किया गया। उत्पाद अधीक्षक का कहना है कि जिले में हर हाल में शराब अधिनियम कानून को लागू कराया जाएगा, जो भी शराब कारोबार करेंगे और शराब पिएंगे उन लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सासाराम में भी 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां मध निषेध व उत्पाद विभाग ने एक साथ लगभग चार दर्जन पियक्कड़ और दारू के धंधेवालों को गिरफ्तार तो कर लिया। इससे पहले भी यहां बीते दिन 40 से अधिक लोगों को शराब बेचने और पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
इस तरह के अभियान से शराबियों एवं शराब कारोबारियों में में हड़कंप मच गया।वहीं, उत्पाद विभाग ने जनता को विश्वाश दिलाते हुए यह साफ़ तौर पर कहा है कि इस तरह के अभियान में और तेजी आएगी और जो भी शराब से जुड़े कारोबारी हैं या शराबी है उनकी गिरफ्तारी निश्चित रूप से की जाएगी। यह अभियान आगे भी लगातार चलते रहेंगे और विशेषकर पर्व के दौरान इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा।